Sunday, 18 January 2015

गणेश भजन

हे गणनायक हे गजानन हे गणनायक हे गजानन
प्रथम तुमको नमन करें २

तुम हो प्रखर बुद्धि के स्वामी, तुम सम जगत कोई न ज्ञानी
बुद्धि परीक्षा जब शिव ने लीन्ही तब तुमने उनकी प्रदिक्षणा कीन्ही
गौरा मन ही मन हरषाई शिवजी बोले तुम महा ज्ञानी

हे गणनायक हे गजानन हे गणनायक हे गजानन

ऋदि्ध सिदि्ध तुम्हरे अधीना,तुम्हरी महिमा कोई न जाना
मेरी इतनी अरज है तुमसे मुख से न निकले कभी कटु वाणी
जब मृत्यु निकट मेरे आये द्वार तुम्हारे वो ले जाये

हे गणनायक हे गजानन हे गणनायक हे गजानन

Friday, 16 January 2015

bhajan of ganesh

विघ्न विनाशन मंगलकर्ता सुखकर्ता दुखहर्ता वो

प्रथम पूज्य देवों मे आला हैं गौरी के लाला वो

मोदक इनको बहुत हैं भाते,मूषक पर बैठकर इठलाते-2

गणपति कहते हैं सब इनको गणनायक भी बुलाते हो

एक दिन की बात सुनाये, बोले मां हम भ्रमण को जाये-2

मां मोदक देकर बोली,जल्दी वापस आना हो

मूषक पर बैठ चले गणेशा,सामने आया इक सर्प विषैला-2

मूषक इनका घबराया और गणपति जी गिर गये हो

चंद्रमा ने ये सब देखा और देखके हंसकर बोला-2

इतने छोटे से मूषक पर देखो इतने मोटे गणपति हो

तब गणपति हुये क्रोधित और चंद्रमा को कर दिया शापित

शाप सुनकर चंद्रमा का रंग पड़ गया काला हो

तब चंद्रमा की समझ मे आया अपनी करनी पर पछताया

चंद्रमा लगा क्षमा मांगने तब गणपति जी ने समझाया

अपनी सुंदरता और गुणों पर कभी घमंड न करना हो